शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kurukshetra News:रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर बंदरों से परेशान हैं यात्री – Passengers At The Railway Station Are Troubled By Monkeys On The Foot Overbridge
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर बंदरों से परेशान हैं यात्री – Passengers At The Railway Station Are Troubled By Monkeys On The Foot Overbridge

November 20, 2026


Passengers at the railway station are troubled by monkeys on the foot overbridge.

कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर जमा बंदर।

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी और तीर्थों की संगम स्थली कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बंदरों के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेशन परिसर और फुट ओवरब्रिज पर बंदरों के जमावड़े से यात्रियों खासकर महिलाओं और बच्चों को निकलते समय परेशानी होती है। चोट का भी भय रहता है।

यात्री अनिल, रवि और संजय इत्यादि ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बने पैदल पुल पर अक्सर बंदर आकर बैठ जाते हैं। पुल पार करते समय यात्रियों को बंदरों से बचकर निकलना पड़ता है। दुर्घटना या झपटमारी की आशंका बनी रहती है। ये बंदर स्टेशन परिसर में साथ लगते रिहायशी क्षेत्रों से भी पहुंच जाते हैं, जिससे यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

वहीं यात्री राजेश गोयल, चंद्र प्रकाश, विजय अरोड़ा, मुनीश मित्तल और विनय का कहना है कि कुरुक्षेत्र में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में स्टेशन पर बंदरों की समस्या गंभीर हो सकती है। रेलवे प्रशासन को बंदरों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। रेलवे अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बंदरों से जुड़ी जानकारी मिली है, तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। यात्रियों से अपील में कहा कि वे खाने-पीने का सामान प्लेटफार्म या पैदल वाले पुल पर न फेंकें। खाद्य सामग्री के कारण बंदर तेजी से आकर्षित होते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X