मुफ्तीगंज। विझवारसारंग गांव में जमीन के विवाद के लिए पिता-बेटी पर लाठी-डंडे और फरसे से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में प्रकाश नागर और उनकी बेटी प्रतिमा घायल हो गईं। पीड़ित प्रकाश नागर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रास्ते और जमीन के विवाद के लिए निशा, विपिन, विवेक और खुशबू ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और फरसे से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।