शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बलिया:गर्भवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, निजी अस्पताल की जांच के लिए सीएमओ की टीम; बिसरा रिपोर्ट का इंतजार – Ballia Cause Pregnant Woman Death Unclear Cmo Team To Investigate Private Hospital Awaiting Viscera Report
चंदौली

बलिया:गर्भवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, निजी अस्पताल की जांच के लिए सीएमओ की टीम; बिसरा रिपोर्ट का इंतजार – Ballia Cause Pregnant Woman Death Unclear Cmo Team To Investigate Private Hospital Awaiting Viscera Report

November 20, 2026


Ballia Cause pregnant woman death unclear CMO team to investigate private hospital awaiting viscera report

गर्भवती की मौत का मामला।
डिजिटल

विस्तार

कंदवा चौराहा स्थित एक कटरे में संचालित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गर्भवती की मौत के मामले में अब बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ स्थित फोरेंसिक लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। वहीं, निजी अस्पताल के पंजीकरण, चिकित्सकीय व्यवस्था और अभिलेखों की जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने भी टीम गठित की है।

गौरतलब है कि अदसड़ गांव निवासी रिंकी देवी (21) की बीते रविवार को दयाशंकर दुबे के कटरे में संचालित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया था। मृतका के ससुर सुनील राम की तहरीर पर पुलिस ने महिला चिकित्सक रेखा बिंद और उनके पति खुशिहाल बिंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हालांकि, रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके बाद चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसलिए बिसरा जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X