शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:विवादों के बीच श्री पंचायती गोशाला के मंत्री ने दिया इस्तीफा – Amidst Controversies, The Secretary Of Shri Panchayati Goshala Has Resigned
हापुड़

Hapur News:विवादों के बीच श्री पंचायती गोशाला के मंत्री ने दिया इस्तीफा – Amidst Controversies, The Secretary Of Shri Panchayati Goshala Has Resigned

November 20, 2026


हापुड़। शहर की प्रतिष्ठित श्री पंचायती गोशाला में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोपों के बीच बृहस्पतिवार की शाम को वर्तमान मंत्री मनोज अग्रवाल तेल वालों का इस्तीफा प्रबंध समिति की बैठक में स्वीकार कर लिया गया। साढ़े तीन माह में यह मंत्री पद पर दूसरा इस्तीफा है। इससे पहले सचिन गोयल अपना इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, मंत्री पद पर अशोक अग्रवाल बैंक वालों के नाम को अब प्रबंध समिति ने स्वीकृति दी है। इस पर अन्य सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई है और बिना कोरम पूरा हुए ही नाम को स्वीकृति देने पर सवाल उठाए हैं।

श्री पंचायती गोशाला से शहर के सैकड़ों प्रतिष्ठित लोग जुड़े हुए हैं। शहर के गढ़ रोड और जरोठी रोड पर गोशाला संचालित होती है, इसमें दो हजार से अधिक गोवंश हैं। प्रदेश सरकार की ओर से भी गोशाला को हर माह लाखों का अनुदान और शहर से गो सेवा के नाम पर बड़ी संख्या में चंदा एकत्र करके गोशाला का संचालन किया जाता है। गोशाला के संचालन के लिए सबसे अहम तीन पद हैं, इसमें प्रधान, मंत्री और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। वहीं, 30 लोगों की पूरी एक कमेटी है। किसी भी बड़े निर्णय के लिए प्रबंध समिति को कोरम पूरा करना आवश्यक है।

समिति से जुड़े कुछ लोगों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता की ओर से शाम चार बजे के लिए अति आवश्यक बैठक बुलाई गई, इसमें लिखा गया कि कोरम के अभाव में शाम 4.30 बजे बैठक आरंभ कर दी जाएगी। अचानक से बैठक होने की सूचना के कारण बहुत से पदाधिकारी और सदस्य नहीं पहुंच सके। बैठक में अशोक अग्रवाल बैंक वालों और वैभव गुप्ता के नाम का मंत्री पद के लिए प्रस्ताव आया। प्रधान सुरेश गुप्ता ने बताया कि 11-12 लोगों ने अशोक अग्रवाल के नाम की सहमति दी है। वहीं, कुछ अन्य सदस्यों का आरोप है कि वर्तमान कमेटी के पदाधिकारी जबरदस्ती गोशाला को लेकर निर्णय ले रहे हैं।

वहीं, मनोज अग्रवाल तेल वालों का कहना है कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। सभी को गोसेवा करनी चाहिए। वह सदैव कमेटी के साथ खड़े हैं।

मंत्री मनोज अग्रवाल का इस्तीफा बैठक में स्वीकृत कर लिया है। व्यापारिक व्यस्तताओं के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। अब मंत्री पद के लिए अशोक अग्रवाल बैंक वालों के नाम की स्वीकृति बैठक में दी गई है।

– सुरेश गुप्ता, प्रधान, श्री पंचायती गोशाला

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X