शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:तय मूल्य पर ही दें खाद जबरन टैगिंग पर होगी कार्रवाई – Fertilizer Must Be Provided To Farmers Only In The Quantities Prescribed As Per The Rules

November 20, 2026


महराजगंज। किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सख्त है। यूरिया और डीएपी के साथ दूसरे उत्पादों की जबरन टैगिंग कर बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों को नियमानुसार निर्धारित मात्रा में ही खाद उपलब्ध करानी होगी।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बृहस्पतिवार को पिपरदेउरा स्थित इफको किसान सेवा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र खुला मिला और किसानों को खाद का वितरण होता पाया गया। केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। पॉश मशीन में दर्ज स्टॉक के अनुसार गोदाम में 45.405 मीट्रिक टन यूरिया, 11 मीट्रिक टन डीएपी और 20.95 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध मिला। अधिकारियों ने स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का मिलान भी किया।

दो किसानों से फोन पर लिया फीडबैक : खाद की बिक्री निर्धारित दर पर हो रही है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए डीएम ने दो किसानों से फोन पर बात की। दरहटा गांव के रामशंकर ने बताया कि उन्होंने 18 नवंबर को यूरिया व डीएपी खरीदी। रुदौली भावचक के पुरुषोत्तम वर्मा ने 19 नवंबर को दो बोरी यूरिया व दो बोरी डीएपी तय मूल्य पर लेने की जानकारी दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X