शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:नेशनल स्कूली प्रतियोगिता में कौशाम्बी की अनुष्का दिखाएंगी दमखम – Anushka From Kaushambi To Showcase Her Mettle At The National School Competition
कौशांबी

Kaushambi News:नेशनल स्कूली प्रतियोगिता में कौशाम्बी की अनुष्का दिखाएंगी दमखम – Anushka From Kaushambi To Showcase Her Mettle At The National School Competition

November 20, 2026


Anushka from Kaushambi to showcase her mettle at the national school competition

कोच संदीप कुमार के साथ हाथों में रजत पदक लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित अनुष्का देवी। स

मेहनत और लगन के दम पर जिले की एक और बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका हासिल किया है। सरसवां ब्लॉक के गौसपुर टिकरी गांव की अनुष्का देवी का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए हुआ है। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित अंडर-17 बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर वॉक रेस में प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 से 23 नवंबर तक आयोजित हो रही है।

अनुष्का ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक आयोजित प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन किलोमीटर वॉक रेस में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी।

अनुष्का वर्ष 2023 से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रही हैं। खेलो इंडिया एथलेटिक्स के कोच संदीप ने बताया कि अनुष्का प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह प्रतिदिन पूरी मेहनत और लगन से अभ्यास करती हैं। उनके पिता धनपत चौधरी किसान हैं। बेटी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।

जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य और जिला खेल सचिव श्यामलाल ने अनुष्का को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का की उपलब्धि से उनके गांव और श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में भी उत्साह का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X