पंचकूला में सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार:30 करोड़ फर्जी बिलिंग मामले में मांगे थे 50 लाख, सीबीआई ने पकड़ा – Cgst Superintendent Arrested In Panchkula Bribe Caught By Cbi

सीबीआई
November 20, 2026

सीबीआई
30 करोड़ रुपये तक की कथित फर्जी जीएसटी बिलिंग में कार्रवाई से बचाने और भारी जुर्माने से राहत देने के बदले 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार को सीबीआई ने 10 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-25 के जीएसटी कार्यालय में सीबीआई ने जाल बिछाया। अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार की तो टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।
सीबीआई के अनुसार, पानीपत की स्क्रैप कारोबारी कंपनी बीएम सेल्स के पार्टनर शुभम ने शिकायत दी थी। कंपनी के खिलाफ 25 से 30 करोड़ रुपये की कथित फर्जी जीएसटी इन्वॉयस और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के गलत लाभ से जुड़ी जांच चल रही थी। आरोप है कि सुपरिंटेंडेंट ने कार्रवाई में राहत देने, भारी जुर्माना नहीं लगाने और अतिरिक्त डिमांड नोटिस जारी नहीं करने के बदले 50 लाख रुपये मांगे थे।
शिकायत मिलने पर सीबीआई ने 19 नवंबर को मामला दर्ज कर रिश्वत की मांग का सत्यापन किया। शुरुआती बातचीत में रकम 20 लाख करने की बात हुई लेकिन बाद में 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये देने थे। शिकायतकर्ता के रकम लेकर कार्यालय पहुंचते ही सीबीआई ने ट्रैप लगाकर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी बिलिंग की जांच भी जारी
सीबीआई अब रिश्वतखोरी में अन्य लोगों की भूमिका और कथित फर्जी बिलिंग की जांच कर रही है। जीएसटी कानून की धारा 122 के तहत गलत आईटीसी लेने पर टैक्स, ब्याज और पेनल्टी वसूली का प्रावधान है। गंभीर मामलों में धारा 132 के तहत पांच साल तक की सजा हो सकती है।
November 20, 2026
पंचकूला। सड़क हादसे में जान गंवाने वाली दो बच्चों की मां के परिवार को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) ने बड़ी राहत दी है। ट्रिब्यूनल ने रायपुररानी निवासी सोना देवी (38) के परिवार को 52 लाख 21 हजार 500 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि परिवार के लिए गृहिणी […]
November 20, 2026
पंचकूला। किशोरी से दुष्कर्म के करीब सात साल पुराने मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने दोषी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। सेशन जज मनीष दुआ की अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। 31 वर्षीय दोषी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और कालका […]
November 20, 2026
पंचकूला। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची के प्रारूप से छूटे नामों को जोड़ने के लिए 20 नवंबर से घर-घर अभियान चलाया जाएगा। कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 30 नवंबर तक मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे। इस दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन भी किया जाएगा। […]
