शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:बसपा संगठन को मजबूत करने का आह्वान – Call To Strengthen The Bsp Organization
अंबाला

Ambala News:बसपा संगठन को मजबूत करने का आह्वान – Call To Strengthen The Bsp Organization

November 20, 2026


Call to strengthen the BSP organization

मुलाना के धीन गांव में संत सुरिंद्र दास का स्वागत करते सेवक। प्रवक्ता

मुलाना। श्री चरणछोह गंगा सचखंड (अमृतकुंड), श्री खुरालगढ़ साहिब (पंजाब) गुरुघर के गद्दीनशीन संत सुरिंद्र दास का वीरवार धीन गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। उनके साथ अन्य संत भी मौजूद रहे। उन्होंने संत सम्मेलनों व संगतों के जरिए समाज को जागरूक कर बसपा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। लाभ चमारा, माया राम अधोया, कृष्ण लाल धीन, संजीव कुमार साहलेपुर, सुभाष चंद मुलाना व अजायब सिंह सहित अनेक लोगों ने उनकी अगवानी की। संत सुरिंद्र दास ने डॉ. भीमराव आंबेडकर व बसपा संस्थापक कांशी राम की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी विचारधारा अपनाने पर बल दिया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X