Bageshwar News:राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला कार्यक्रम संपन्न – Ramleela Proceedings Conclude With The Coronation Of Ram
बागेश्वर। कपकोट के भराड़ी, किड़ई पचार में राम राज्याभिषेक, हवन और भंडारे के साथ रामलीला आयोजन संपन्न हुआ। कांडा में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन हुआ। विधायक सुरेश गढि़या ने लोगों से भगवान राम के आदर्श जीवन में अपनाने की अपील की। बृहस्पतिवार की शाम भराड़ी और पचार में आयोजित रामलीला राम राज्याभिषेक, हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गई है। जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में मेघनाद, अहिरावण और रावण वध का मंचन हुआ। राम-भरत मिलाप के बाद राम राज्याभिषेक का आयोजन हुआ। शुक्रवार के दिन में हवन और भंडारे के साथ रामलीला का समापन किया गया। भराड़ी में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या ने लोगों से श्रीराम के आदर्श को अपने जीवन में उतारने को कहा। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, राजेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र पांडेय, कैलाश पांडेय, गणेश राठौर, गोकुल पांडेय रहे। कांडा में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। संवाद
