Ghazipur News:अहमदाबाद-दरंभगा स्पेशल ट्रेन का सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव – The Ahmedabad-darbhanga Special Train Will Have A Halt At The City Railway Station
गाजीपुर। त्योंहारों में घर आए लोगों की वापसी के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
इसका ठहराव जनपद में औड़िहार जंक्शन व सिटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है। त्योहार बीतने के बाद अब लोग गैर जनपदों व प्रदेशों में लौटने लगे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा त्योहार विशेष गाड़ी 20 एवं 27 नवंबर शुक्रवार को अहमदाबाद से रात 08.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रतलाम से रात 01.30 बजे, तीसरे दिन वाराणसी जंक्शन से रात 12.40 बजे, औड़िहार से 01.35 बजे, गाजीपुर सिटीसे रात 02.20 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद त्योहार विशेष गाड़ी 23 एवं 30 नवंबर सोमवार को दरभंगा से रात 03.00 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से सुबह 11.15 बजे, औड़िहार से दोपहर 12.20 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, शयनयान श्रेणी के 08, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
