Kurukshetra News:आयुष विवि के पास युवक को राैंदने वाली कार का नहीं लगा सुराग – No Trace Found Of The Car That Ran Over A Youth Near Ayush University
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय चौक के समीप युवक की हुई मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी कार का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस दूसरे दिन शुक्रवार को भी सीसीटीवी खंगालती रही।
पुलिस ने पलवल, शिव कॉलोनी व आसपास के एरिया में लगे दर्जनों सीसीटीवी को जांचा। वहीं पुलिस ने अनुज के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया तो वहीं हादसे में मौत स्पष्ट होने पर इसी दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
करीब 26 वर्षीय अनुज वासी शिव कॉलोनी मूल रूप से उत्तर-प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला था। पहले उसकी पत्नी रिंकी ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके चलते सिटी थाना टीम के साथ सीआईए वन की टीम भी जांच में जुट गई थी।
वहीं डीएसपी के नेतृत्व में यह जांच की जाती रही। थाना शहर एसएचओ मुकेश कुमार का कहना है कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि अपने दोस्तों के साथ कुछ पार्टी कर कढ़ी चावल खाने गया था, जहां 10 रुपये का कूपन लेने के बाद प्लेट उठाते हुए गिर गया। उसने उठने का प्रयास किया लेकिन उठ नहीं पाया था। इसी दौरान बजरी के ढेर के पास पड़े होने के चलते ही कार उसके ऊपर से गुजर गई।
