Kangra News:प्रतियोगिताओं के आयोजन और व्यवस्थाओं पर की चर्चा – Discussion On The Organization And Arrangements For Competitions
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार के खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान-2026” के तहत बैजनाथ उपमंडल में आठ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। विजेताओं को 51 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बीडीओ सभागार में एसडीएम संकल्प गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। अभियान के तहत क्रिकेट, कुश्ती, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी, बैडमिंटन, हॉकी और कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी। एसडीएम ने स्कूल प्रतिनिधियों को 30 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर खिलाड़ियों का निशुल्क पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में खेलवार प्रभारी और नोडल अधिकारी नियुक्त करने सहित आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। प्रतियोगिताओं में स्कूली विद्यार्थियों के साथ पंचायतों के युवा भी भाग ले सकेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्कूल प्रतिनिधि मौजूद रहे।
