राजौंद। सांसद नवीन जिंदल की ओर से आयोजित संसदीय खेल महोत्सव के तहत वीरवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों और विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गौरव पब्लिक स्कूल, रोहेड़ा के छात्र अरुण ने 52 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि से गौरव पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अरुण की सफलता पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण ने विजेता छात्र अरुण, उसके कुश्ती कोच सुशील कुमार तथा अभिभावकों को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि गौरव पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

अरुण को बधाई देते विद्यालय के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह मौण व कोच सुशील कुमार। विज्ञप्ति