Ambala News:वार्ड-15 की मुख्य गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ – Inauguration Of The Construction Work For The Main Street In Ward 15
November 20, 2026
नगर पालिका बराड़ा के चेयरमैन रजत मलिक वार्ड नंबर 15 की मुख्य गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ क
बराड़ा। नगर पालिका बराड़ा के चेयरमैन रजत मलिक ने वार्ड नंबर 15 की मुख्य गली के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद विजय छाबड़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह गली सीता राम करियाना स्टोर से मदन के घर तक बनाई जाएगी। यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मेन रोड को दहिया माजरा रोड और बसंतपुर से जोड़ता है। संवाद
मुलाना के धीन गांव में संत सुरिंद्र दास का स्वागत करते सेवक। प्रवक्ता मुलाना। श्री चरणछोह गंगा सचखंड (अमृतकुंड), श्री खुरालगढ़ साहिब (पंजाब) गुरुघर के गद्दीनशीन संत सुरिंद्र दास का वीरवार धीन गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। उनके साथ अन्य संत भी मौजूद रहे। उन्होंने संत सम्मेलनों व संगतों के जरिए समाज को जागरूक कर बसपा संगठन को मजबूत करने का […]
अंबाला। आज से बिलासपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन (अंबाला डिपो) ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्य परिवहन महानिदेशक के निर्देशानुसार, अंबाला डिपो की ओर से मेले के दौरान स्पेशल बस सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों […]
अंबाला। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने अमृतसर और सहरसा के बीच आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप का संचालन करेगी। उनके अनुसार, ट्रेन नंबर 04672 […]