रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बड़ा खुलासा:भूसे के पाउडर से बना रहे थे दवाएं, कच्चे माल के स्रोत की जांच शुरू, मामले में अब तक दो गिरफ्तारी – Medicines Were Being Manufactured Using Chaff Powder In Nalagarh Himachal
सोलन

बड़ा खुलासा:भूसे के पाउडर से बना रहे थे दवाएं, कच्चे माल के स्रोत की जांच शुरू, मामले में अब तक दो गिरफ्तारी – Medicines Were Being Manufactured Using Chaff Powder In Nalagarh Himachal

November 21, 2026


Medicines were being manufactured using chaff powder in Nalagarh himachal

नालागढ़ नकली दवा मामला।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के राजपुरा स्थित खेड़ा बाईपास पर एक कमरे में कथित तौर पर भूसे के पाउडर से दवाएं तैयार करने के मामले में ड्रग विभाग ने कच्चे माल के स्रोतों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों से यह पता लगाया जा रहा है कि दवाओं में इस्तेमाल होने वाला भूसे का पाउडर, लेबल और पैकिंग सामग्री कहां से मंगवाई जाती थी। जांच के दौरान कमरे से एंटीबायोटिक्स, न्यूरोलॉजिकल और एसिडिटी की तीन प्रकार की दवाएं बरामद हुई थीं। इनके पैकेट पर सिक्किम की एल्केम, गाजियाबाद की मेडविन और सिरमौर के बड़ा गांव स्थित केलटेक्स हेल्थकेयर कंपनी के नाम अंकित थे। आरोप है कि इनमें कथित तौर पर भूसे का पाउडर भरकर नामी कंपनियों के लेबल लगाए जा रहे थे, ताकि इन्हें असली दवाओं के रूप में बाजार में खपाया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X