रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:नाइट ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मचारी की बाइक को डंपर ने मारी टक्कर – A Dumper Truck Hit The Motorcycle Of A Railway Employee Who Was Heading To Night Duty

November 21, 2026


टांडा। मुरादाबाद में नाइट ड्यूटी करने जा रहे रेलवे कर्मचारी की बाइक को बृहस्पतिवार रात बादली पुल के पास डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक हाथ टूट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया।

मोहल्ला रांड निवासी अफसर (40) पुत्र रियासत मुरादाबाद में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी नाइट ड्यूटी थी। वह बाइक से ड्यूटी करने मुरादाबाद जा रहे थे। बादली पुल के पास पहुंचने पर डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डंपर और उसके चालक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सीओ पंकज पंत ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X