करेली में गर्भवती सायबा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मां परवीन करीब पांच माह बाद हत्या की एफआईआर दर्ज करवा सकीं। बृहस्पतिवार को जनसुनवाई में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से शिकायत करने पर शुक्रवार को अतरसुइया थाने में ससुराल पक्ष के छह लोगों पर जीरो एफआईआर दर्ज हुई। मुकदमा दर्ज कराने के लिए परवीन चार जून से भटक रही थीं।
एफआईआर के अनुसार, सायबा का निकाह दो अगस्त 2025 को कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अरमान से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति अरमान, देवर अल्ताफ उर्फ अज्जू और अफताब, ननद तमन्ना, सास गुड़िया और नईम दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर सायबा की पिटाई की जाती थी। चार जून को पानी में डुबोकर गर्भवती सायबा की हत्या कर दी गई।
परवीन के मुताबिक, वह कौशाम्बी और प्रयागराज में मामला दर्ज कराने के लिए पांच माह से भटकती रहीं। उन्होंने जांच प्रभावित करने, समझौते का दबाव बनाने और परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। धमकियों के कारण परिवार को घर तक बदलना पड़ा।