जींद:एचपी गैस प्लांट के पास गैस टैंकर में लगी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू – Fire Broke Out In A Gas Tanker Near The Hp Gas Plant In Jind

मौके की तस्वीर
November 21, 2026

मौके की तस्वीर
एचपी गैस प्लांट के पास देर रात एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर में आग लगने की सूचना से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और उठता धुआं देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने परिवार और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों से दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब पांच बजे आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि टैंकर में लगी आग नजदीक स्थित एचपी गैस प्लांट तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यदि आग प्लांट तक पहुंच जाती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। आग लगने के दौरान आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि टैंकर से गैस चोरी करने के प्रयास के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते आग लग गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रही।
अधिकारी के अनुसार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया था। -मनीष कुमार, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद।
November 29, 2026
जुलाना। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत एएसडीडी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण में देरी पर एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी होशियार सिंह ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने शुक्रवार को उपमंडल कार्यालय में पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। धीमी और असंतोषजनक प्रगति वाले मतदान केंद्रों के पर्यवेक्षकों को […]
November 28, 2026
जींद। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जींद पुलिस ने जिले में विशेष अभियान शुरू किया है। प्रतिदिन शाम छह से रात दस बजे तक चलने वाले इस अभियान में ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत दिशा में ड्राइविंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जा […]
November 28, 2026
नरवाना। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार ने एसडीएम जगदीश चंद्र के निर्देशानुसार केएम कॉलेज के सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को दिए। उन्होंने […]
