रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:गुजरात के गांधीधाम से हरियाणा व पंजाब में होगी माल ढुलाई – Freight Will Be Transported From Gandhidham In Gujarat To Haryana And Punjab
अंबाला

Ambala News:गुजरात के गांधीधाम से हरियाणा व पंजाब में होगी माल ढुलाई – Freight Will Be Transported From Gandhidham In Gujarat To Haryana And Punjab

November 21, 2026


Freight will be transported from Gandhidham in Gujarat to Haryana and Punjab.

अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक, चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए। प्रवक्ता
– फोटो : Archive

अंबाला। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने गांधीधाम-उत्तर हरियाणा/पंजाब के बीच टू-वे फ्रेट सर्किट विकसित करने की पहल तेज की है। ट्रेड मीट 2026 में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। प्रस्तावित सर्किट में गांधीधाम से उत्तर हरियाणा व पंजाब तक लकड़ी भेजी जाएगी। वापसी में उत्तर हरियाणा व पंजाब से गांधीधाम तक चावल की ढुलाई होगी। इससे मालगाड़ियों के खाली लौटने की स्थिति कम होगी, वैगनों का बेहतर उपयोग होगा। विनोद भाटिया ने बताया, रेल परिवहन से लागत घटती है, कार्बन उत्सर्जन में बचत होती है। एक मालगाड़ी 55-60 ट्रकों के बराबर माल ढो सकती है, राजमार्गों पर दबाव कम होगा। चालू वित्त वर्ष में मंडल ने मुंद्रा और चेन्नई बंदरगाहों तक करीब 5,000 टीईयू चावल की ढुलाई की है। अंबाला मंडल ने सीडब्लयूसी के साथ सिंगल-विंडो समन्वय का आह्वान किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X