रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू-कश्मीर:’सिर्फ आतंकियों का सफाया नहीं, उनके मददगारों का नेटवर्क भी तोड़ें’, एलजी मनोज सिन्हा – Dismantle The Network Of The Terrorists’ Accomplices As Well.
जम्मू

जम्मू-कश्मीर:’सिर्फ आतंकियों का सफाया नहीं, उनके मददगारों का नेटवर्क भी तोड़ें’, एलजी मनोज सिन्हा – Dismantle The Network Of The Terrorists’ Accomplices As Well.

November 21, 2026


Dismantle the network of the terrorists' accomplices as well.

पीड़ित परिवारों को एलजी मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
– फोटो : @OfficeOfLGJandK

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों का लक्ष्य केवल आतंकियों को मार गिराने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मदद और समर्थन देने वाले पूरे तंत्र को खत्म करना होगा।

आतंकियों और अलगाववादी तत्वों से जुड़ी संपत्तियों को जब्त और कुर्क करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को जम्मू संभाग के सुरक्षा हालात, सर्दियों की तैयारियों और प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X