रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पुष्कर मेला:विदेशी मेहमानों ने बांधा राजस्थानी साफा, 10 सेकेंड में बांधने वाले मैक्सिको के कपल को पहला खिताब – Foreign Visitors Tied Traditional Rajasthani Turbans At The Pushkar Fair; A Mexican Couple Secured First Place
अजमेर

पुष्कर मेला:विदेशी मेहमानों ने बांधा राजस्थानी साफा, 10 सेकेंड में बांधने वाले मैक्सिको के कपल को पहला खिताब – Foreign Visitors Tied Traditional Rajasthani Turbans At The Pushkar Fair; A Mexican Couple Secured First Place

November 21, 2026


Foreign visitors tied traditional Rajasthani turbans at the Pushkar Fair; a Mexican couple secured first place

पुष्कर मेले में विदेशी मेहमानों ने बांधा राजस्थानी साफा

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में विदेशी पर्यटकों को राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने के लिए मेला मैदान में साफा बांधने और तिलक लगाने की अनूठी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 से अधिक देशों के करीब 20 कपल ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में मैक्सिको के कपल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि इस कपल ने महज 10 सेकेंड में साफा बांधकर निर्णायकों और दर्शकों को चौंका दिया। वहीं, इटली के कपल ने दूसरा और इंग्लैंड के कपल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान विदेशी पर्यटकों ने एक-दूसरे को राजस्थानी अंदाज में साफा बांधा और तिलक लगाकर भारतीय परंपराओं को करीब से जाना। प्रतिभागियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के समापन पर विजेता तीनों कपल को सम्मानित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X