Panchkula News:पंचकूला में 85,828 मीट्रिक टन धान की खरीद, 85,769 मीट्रिक टन का उठान – 85,828 Metric Tonnes Of Paddy Procured In Panchkula; 85,769 Metric Tonnes Lifted
पंचकूला। जिले की अनाज मंडियों में खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान की सरकारी खरीद जारी है। अब तक जिले में 85,828 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि इसमें से 85,769 मीट्रिक टन का उठान भी हो चुका है। खरीद और उठान का कार्य दो सरकारी एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से किया जा रहा है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हैफेड ने पंचकूला अनाज मंडी में 10,570 मीट्रिक टन, बरवाला में 26,621 मीट्रिक टन और रायपुररानी में 17,416 मीट्रिक टन धान खरीदा है। इसके अलावा एचएसआईआईडीसी अलीपुर में 6,092 मीट्रिक टन और एचएसआईआईडीसी रायपुररानी में 3,007 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। वहीं, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने बरवाला अनाज मंडी में 11,127 मीट्रिक टन और रायपुररानी में 10,996 मीट्रिक टन धान खरीदा है। प्रवक्ता के अनुसार, हैफेड ने पंचकूला अनाज मंडी से 10,570 मीट्रिक टन, बरवाला से 26,600 मीट्रिक टन, रायपुररानी से 17,416 मीट्रिक टन, एचएसआईआईडीसी अलीपुर से 6,092 मीट्रिक टन और एचएसआईआईडीसी रायपुररानी से 3,007 मीट्रिक टन धान का उठान किया है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने बरवाला से 11,127 मीट्रिक टन और रायपुररानी से 10,957 मीट्रिक टन धान उठाया है।
