रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:दिनदहाड़े बेयरिंग स्टोर से 10 हजार नकदी चोरी – 10,000 In Cash Stolen From A Bearing Store In Broad Daylight

November 21, 2026


लांडरां/बनूड़। शहर के माई बन्नो मंदिर के पास स्थित किसान बेयरिंग स्टोर से दिनदहाड़े 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे हुई। दुकानदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान में बैठे थे। आज सुबह करीब 11 बजे वह एक मिनट के लिए बाथरूम गए। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान का गल्ला बाहर निकला हुआ था। उसमें रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि शहर में रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते लोगों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शहर के दुकानदारों और निवासियों ने पुलिस से गिरोह को जल्द काबू करने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X