रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:श्री कृष्ण लीला मेले में 22 से खेल मुकाबले होंगे – Sports Competitions Will Be Held At The Shri Krishna Leela Mela Starting From The 22nd

November 21, 2026


गढ़शंकर। शहर की सुख-शांति और खुशहाली के लिए श्री कृष्ण लीला मेले के अवसर पर हवन किया गया। शुक्रवार को गोशाला से श्री कृष्ण लीला मैदान तक भव्य रथ यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्री कृष्ण लीला मेला प्रबंधक कमेटी के प्रधान राणा चंद्रभान ने बताया कि मेले के तहत 13 से 19 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। अब 22 से 24 नवंबर तक विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। 22 नवंबर को 60 किलोग्राम भार वर्ग की कबड्डी होगी। 23 नवंबर को खुली कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 24 नवंबर को कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन शाम पांच बजे कंस वध की लीला का मंचन भी किया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X