रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:दीशिता ने शार्क टैंक जूनियर में पाया तीसरा स्थान – Dishita Secured Third Place On Shark Tank Junior

November 29, 2026


कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में आयोजित डायरेक्टर्स ट्रॉफी 2026 में गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा दीशिता शाक्य ने शार्क टैंक जूनियर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के तहत गणित-ए-थॉन, विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी, डिबेट ड्यूल सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। दीशिता की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या और स्कूल स्टाफ ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X