Ludhiana News:टेंपा की टक्कर से महिला की मौत, चालक गिरफ्तार – Woman Killed After Being Hit By A Tempo; Driver Arrested
लुधियाना। शेरपुर में टेंपो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उनकी पहचान जूही देवी के रूप में हुई है। वह अपने दो बेटों के साथ अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थीं। हादसे के बाद मृतका के बड़े बेटे अर्जुन ने लोगों की मदद से टेंपो चालक को बालाजी पुल के पास पकड़ लिया और पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
जूही देवी बाइक पर अपने बेटों के साथ जा रही थीं, तभी सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में टेंपो चालक ने लापरवाही से वाहन मोड़ दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए। जूही देवी सड़क के बीच में गिरीं और टेंपो का पिछला पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके दोनों बेटे बाल-बाल बच गए।
मृतका के बेटे अर्जुन ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। अर्जुन ने कहा कि यदि चालक इन्सानियत दिखाता और उनकी मां को समय पर अस्पताल पहुंचा देता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। थाना डिवीजन सात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
