रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:प्रसूता की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में मौत – Condition Of Woman Who Had Just Given Birth Deteriorates; She Dies At Medical College

November 21, 2026


बांदा। प्रसव के बाद खून की कमी बताकर महोबा अस्पताल से रेफर की गई प्रसूता की रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों की ओर से शव मोर्चरी में रखवाए जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

महोबा जनपद के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के रीछा गांव निवासी अमर ने बताया कि उसकी बहन कविता (24) को प्रसव पीड़ा होने पर महोबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद डॉक्टरों ने कविता में खून की कमी बताते हुए उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई अमर ने बताया कि कविता की यह पहली संतान थी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कराना पड़ा। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X