रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:एक माह बाद पुलिस ने कब्र से निकाला किशोर का शव – A Month Later, The Police Exhumed The Teenager’s Body From The Grave

November 22, 2026


एसडीएम सदर की मौजूदगी में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने चमरूपुर पाठन गांव में बाग में दफनाए गए किशोर के शव को एक माह बाद कब्र से बाहर निकाला गया।

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पड़ोसी युवक पर सगे भाइयों को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

जेठवारा के चमरूपुर पठान निवासी असीर अहमद के दो बच्चे अरफाज और अफान 18 अक्तूबर को अचानक बेहोश हो गए थे। परिजन उन्हें प्रयागराज स्थित अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बड़े बेटे अरफाज की मौत हो गई।

परिजनों ने 19 अक्तूबर को शव का सुपुर्दे खाक किया। इधर, दूसरे बेटे अफान का गंभीर अवस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा था। होश में आने पर उसने बताया कि गांव के अशफाक ने जहरीला पदार्थ खिलाया था।

इसके बाद पिता ने 12 नवंबर को तहरीर देकर अशफाक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा गया।

इसी मामले में शनिवार को एडीएम सदर अनुष्का शर्मा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के साथ चमरूपुर पठान गांव पहुंचीं। दोपहर तीन बजे मृत अरफाज के दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X