रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kia की इन 3 कारों के कई वेरिएंट बंद, iMT गियरबॉक्स और ADAS पर भी चली कैंची
ऑटो

Kia की इन 3 कारों के कई वेरिएंट बंद, iMT गियरबॉक्स और ADAS पर भी चली कैंची

November 22, 2026


Last Updated:

Kia India ने अपनी तीन पॉपुलर कारों Seltos, Sonet और Carens Clavis के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के कई वेरिएंट्स को बंद कर दिया है. इनमें iMT गियरबॉक्स वाले मॉडल्स के साथ कुछ ADAS ट्रिम्स भी शामिल हैं. अगर आप इनमें से कोई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बुकिंग से पहले जान लीजिए कि कौन-से वेरिएंट अब नहीं मिलेंगे.

ख़बरें फटाफट

Kia की इन 3 कारों के कई वेरिएंट बंद, iMT गियरबॉक्स और ADAS पर भी चली कैंचीZoom

Kia ने Sonet, Seltos और Carens के कई वेरिएंट डिस्कंटीन्यू कर दिए हैं.

Kia India ने अपनी पॉपुलर कारों के पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने तीन फ्लैगशिप मॉडल्स- Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई चुनिंदा वेरिएंट्स को चुपचाप बंद कर दिया है. हालांकि कंपनी ने इस बदलाव की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन किआ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड वेरिएंट लिस्ट से इस बात की पुष्टि हो गई है.

माना जा रहा है कि कम बिक्री वाले वेरिएंट्स को हटाकर कंपनी अपने लाइनअप को अधिक सिंपल बनाना चाहती है, ताकि ग्राहकों को गाड़ी चुनते समय भ्रम न हो. इस बदलाव में सबसे बड़ा असर iMT (क्लचलेस मैनुअल) गियरबॉक्स वाले वेरिएंट्स और कुछ खास ADAS ट्रिम्स पर पड़ा है. आइए जानते हैं कि किस मॉडल के कौन-से वेरिएंट्स बंद हुए हैं.

Seltos में iMT गियरबॉक्स की छुट्टी, X-Line ट्रिम्स भी हटे

किआ सेल्टोस के लाइनअप से 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाले सभी iMT वेरिएंट्स- HTE (O), HTK और HTK (O) को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. अब ये इंजन केवल 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध होगा. इसके अलावा, बिना ADAS वाले स्टैंडर्ड X-Line वेरिएंट्स (नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल) को भी हटा दिया गया है.

Carens Clavis का सबसे किफायती ADAS वेरिएंट बंद

किआ कैरेंस क्लाविस में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाला HTX iMT वेरिएंट बंद कर दिया गया है, जिससे अब ये iMT विकल्प केवल HTX+ ट्रिम तक सीमित रह गया है. साथ ही, इसका सबसे सस्ता ADAS वेरिएंट HTX (O) A (टर्बो पेट्रोल DCT) और बेस डीजल वेरिएंट HTE 1.5 लीटर मैनुअल भी अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

Sonet के दो टर्बो पेट्रोल iMT वेरिएंट्स हुए कम

किआ सोनेट में भी कंपनी ने 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाले iMT गियरबॉक्स विकल्पों में कटौती की है. इसके तहत HTK+ टर्बो पेट्रोल iMT और HTX टर्बो पेट्रोल iMT वेरिएंट्स को लाइनअप से बाहर कर दिया गया है. इस बदलाव के बाद अब सोनेट में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल iMT का विकल्प केवल HTK (O) और HTK+ (O) ट्रिम्स में ही मिलेगा.

इस बड़े फेरबदल के बाद तीनों गाड़ियों की शुरुआती और टॉप वेरिएंट की कीमतों पर भी सीधा असर पड़ा है. किआ सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत अब 11.25 लाख रुपये से 21.82 लाख रुपये के बीच है. वहीं, कैरेंस क्लाविस की कीमत 11.39 लाख रुपये से शुरू होकर 21.79 लाख रुपये तक जाती है, जबकि सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट 7.45 लाख रुपये से 14.46 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उपलब्ध है.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X