रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:महिला अधिकारी को कार्यालय के बाहर गिराकर पांच सेकंड में पांच थप्पड़ जड़े – A Female Officer Was Knocked Down Outside The Office And Struck With Five Slaps In Five Seconds
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:महिला अधिकारी को कार्यालय के बाहर गिराकर पांच सेकंड में पांच थप्पड़ जड़े – A Female Officer Was Knocked Down Outside The Office And Struck With Five Slaps In Five Seconds

November 22, 2026


A female officer was knocked down outside the office and struck with five slaps in five seconds

दादरी में कृषि विभाग कार्यालय के बाहर महिला कृषि अधिकारी से मारपीट करती महिला।
– फोटो : 1

चरखी दादरी। कृषि विभाग में कार्यरत एक महिला कृषि अधिकारी को कार्यालय के बाहर गिराकर थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिला निवासी कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि वह चरखी दादरी में तैनात हैं। बीती 16 नवंबर को लोहारू रोड स्थित अपने कार्यालय में काम कर रही थीं। इसी दौरान झोझू कलां निवासी ममता व संजू बाला कार्यालय में पहुंची और गाली-गलौज करने के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसका विरोध किया तो आरोपी महिला ने आफिस से बाहर उन्हें गिराकर थप्पड़ों से पीटा। इस दौरान आरोपी महिला के साथ दूसरी महिला वकील भी थी।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला कृषि अधिकारी को गिराकर उनके पेट पर बैठकर महज पांच सेकंड में पांच थप्पड़ जड़ती है। डीएसपी साहिल ढिल्लो ने बताया कि 2 नामजद महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल जांच कर रहे हैं। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X