रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:बदलते संकेतों को पहचानें, सेहत का रखें ध्यान – Recognize The Changing Signs And Take Care Of Your Health
फतेहाबाद

Fatehabad News:बदलते संकेतों को पहचानें, सेहत का रखें ध्यान – Recognize The Changing Signs And Take Care Of Your Health

November 22, 2026


टोहाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं को महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, कैंसर और पीसीओडी के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल इंचार्ज चंद्र मेहता ने की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पारुल गोयल, डॉ. पूनम, डॉ. शालिनी सिंगला और डॉ. राहुल पहुंचे। डॉ. पारुल गोयल ने स्किन पर किसी भी तिल, दाग, गांठ या दाने में बदलाव दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें। आकार बढ़ना, किनारों का टेढ़ा होना या रंग बदलना खतरे का संकेत हो सकता है।

समय पर जांच ही स्किन कैंसर से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अंधाधुंध इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। चेहरे पर जितने कम प्रोडक्ट लगाए जाएं, उतना ही अच्छा है।

डॉ. शालिनी सिंगला ने पीसीओएस को लाइफस्टाइल बीमारी बताते हुए कहा कि अनियमित पीरियड, वजन बढ़ना, मुंहासे और बाल झड़ना इसके लक्षण हैं। ब्रेस्ट कैंसर में स्क्रीनिंग ही बचाव है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही दिनचर्या से इससे बचा जा सकता है।

डॉ. पूनम ने महिलाओं में होने वाले कैंसर के प्रकार, शुरुआती लक्षण और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से कैंसर का इलाज संभव है। इसलिए किसी भी तरह की गांठ, असामान्य दर्द या बदलाव को नजरअंदाज न करें।

——

मासिक धर्म और पीसीओडी के बारे डॉक्टरों ने इतनी सरल भाषा में समझाया कि सारा डर खत्म हो गया। अब मुझे पता है कि सही खानपान और व्यायाम से हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

– नेहा

——

कैंसर का नाम सुनकर हमेशा डर लगता था। डॉ. पारुल ने बताया कि समय पर जांच से कैंसर का इलाज संभव है। यह जानकर हिम्मत मिली। यह कार्यक्रम हम सबके लिए बहुत उपयोगी रहा।

– सलोनी

——

वजन बढ़ने और बाल झड़ने बारे पता चला कि यह पीसीओडी के लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टरों ने मोबाइल फोन कम चलाने और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। अपनी दिनचर्या बदलूंगी और स्वास्थ्य पर ध्यान दूंगी।

– सिमरन

—

कार्यक्रम में खुलकर सवाल पूछ पाए यही सबसे अच्छी बात लगी। मानसिक तनाव और पढ़ाई के दबाव पर डॉक्टरों की बातों से मन हल्का हुआ। अब लगता है कि अपनी बात कहने में शर्म नहीं करनी चाहिए।

– तमन्ना, छात्रा

——

फोटो 9- कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राएं

फोटो 10 – चंद्र मेहता

फोटो 11 – डॉ पारूल गोयल

फोटो 12 – संबोधित करते डॉ शालिनी सिंगला

फोटो 13 – कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिक्तिसकों की टीम, स्कूल इंचार्ज व बच्चे

फोटो 14 – नेहा

फोटो 15 – सलोनी

फोटो 16 – सिमरन

फोटो 17 – तमन्ना

छात्राओ को संबोधित करते हुए डॉ शालिनी सिंगला। संवाद

छात्राओ को संबोधित करते हुए डॉ शालिनी सिंगला। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X