रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उन्नाव

Unnao News:ग्राम प्रशासक और भाई में मां के रुपये को लेकर मारपीट, पांच घायल – Unnao News

November 22, 2026


चकलवंशी। छोटे बेटे के साथ रह रही मां से ग्राम प्रशासक बड़े बेटे ने जबरन एक लाख रुपये लेने का प्रयास किया तो दोनाें भाइयों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में कुल्हाड़ी चली। दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रशासक की तहरीर पर छोटे भाई, भतीजे सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छोटे भाई की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की।

माखी थानाक्षेत्र के पावा गांव निवासी रामरतन ग्राम प्रशासक हैं। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर को वह कार्यालय में थे। तभी छोटा भाई निर्मल बेटे अभिशांत, रजेपाल, कमलेश, ज्ञानी, अभिषेक और एक अज्ञात के साथ आकर अभद्रता कर मारपीट की। बीच-बचाव में बेटा सचिन और गांव के अमन घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

छोटे भाई निर्मल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वृद्ध मां उनके साथ रहती हैं। मां से रामरतन जबरन एक लाख रुपये लेना चाहते हैं। पिता के क्रिया कर्म में भी भाई ने सहयोग नहीं किया। आरोप है कि रुपये न देने पर ग्राम प्रशासक ने बेटे सचिन सहित चार अज्ञात के साथ लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। इससे निर्मल के साथ ज्ञानी और कमलेश घायल हो गए। पुलिस ने अभी उसकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की।

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया मारपीट का पता चला है। एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X