रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:जयंती पर परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह को किया नमन – Tributes Paid To Param Vir Chakra Recipient Jadunath Singh On His Birth Anniversary
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:जयंती पर परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह को किया नमन – Tributes Paid To Param Vir Chakra Recipient Jadunath Singh On His Birth Anniversary

November 22, 2026


Tributes paid to Param Vir Chakra recipient Jadunath Singh on his birth anniversary

शाहजहांपुर में हथौड़ा ​स्थित स्टेडियम में नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भारतीय

शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की जयंती पर शनिवार को भारतीय युवा चेतना मंच के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। हथौड़ा स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया।

मंच के संस्थापक व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में नायक जदुनाथ सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनके शौर्य और बलिदान के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनका जन्म शाहजहांपुर में होना जिले के लिए गौरव की बात है।

युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति की भावना अपनानी चाहिए। मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा, रामरक्ष पाल, अनिल कुमार, अतुल कुमार, शिवकुमार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पंकज, निशांत, शकील आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X