रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:वैश्विक हिंदी परिवार ने गुरुग्राम में मनाया दीप पर्व दीपोत्सव – The Global Hindi Family Celebrated The Festival Of Lights, Deepotsav, In Gurugram

November 22, 2026


गुरुग्राम। वैश्विक हिंदी परिवार ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में दीप पर्व दीपोत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम हर्षोल्लास और साहित्यिक वातावरण में संपन्न हुआ। संगठन की संयोजिका नलिनी भार्गव के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया। वैश्विक हिंदी परिवार के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अमरनाथ अमर, अशोक बत्रा, त्रिलोक कौशिक, राजेश्वर वशिष्ठ और मदन साहनी विशिष्ट अतिथि थे। गोष्ठी में सुनीति रावत, शकुंतला मित्तल, रानी श्रीवास्तव और शारदा मित्तल ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। मनोज श्रीवास्तव ‘अनाम’, प्रीति मिश्रा, शीतांशु शेखर श्रीवास्तव और विनयशील चतुर्वेदी सहित कई अन्य साहित्यकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं। सभी रचनाएं भावपूर्ण और सराहनीय रहीं। कार्यक्रम का संचालन वैश्विक हिंदी परिवार की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने किया। सरोज ‘अमर’, दीपक चौधरी और उमेश भार्गव श्रोता के रूप में उपस्थित रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X