धार:प्रतिबंधित नायलॉन मांझे से बच्चे की कटी गर्दन, लगातार बह रहा था खून; अस्पताल में लगे पांच टांके – Dhar Restricted Nylon Manja Cuts 13 Year Old Boy Neck Five Stitches

चीनी मांझा बना खतरा
November 22, 2026

चीनी मांझा बना खतरा
डाबरी क्षेत्र में तुलसी मंदिर के पास प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र अल्तमश की गर्दन कट गई। यह घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मंदिर की ओर जा रहा था। मांझा गले में फंसने से छात्र की गर्दन पर गहरा घाव हो गया और वह वाहन से नीचे गिर पड़ा।
हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर पांच टांके लगाए। फिलहाल पीड़ित छात्र की स्थिति सामान्य है।
ये भी पढ़ें- सीहोर: डेंगू से यूपीएससी छात्रा की मौत, पांच दिन में पांच लाख खर्च कर भी नहीं बचा सके; मां-बहन भी संक्रमित
दर्शन के लिए जाते समय हादसा
अल्तमश अपनी दादी और छोटे भाई के साथ बंदी छोड़ बाबा के दर्शन करने जा रहा था। वह खुद दोपहिया वाहन चला रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर डाबरी में स्थित तुलसी मंदिर के पास अचानक नायलॉन का धागा उसकी गर्दन में आ गया। पतंग की डोर की चपेट में आने से उसकी गर्दन पर गंभीर घाव हो गया और तेजी से खून बहने लगा। अचानक हुए इस हादसे के कारण वाहन से अल्तमश का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। सड़क पर गिरने से उसके हाथ और पैर में भी चोटें आईं।
प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर सवाल
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए छात्र की गर्दन पर पांच टांके लगाए। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी नायलॉन मांझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद बाजारों में अभी से प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की बिक्री होने लगी है। ऐसे में प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री कैसे हो रही है और जिम्मेदार विभाग इस पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, यह गंभीर चिंता का विषय है।
November 26, 2026
घायल का इलाज हुआ विस्तार शहर में पदस्थ एक पुलिस जवान पर पत्नी के साथ मारपीट और घरेलू प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं। बुधवार को घरेलू विवाद के दौरान जवान ने कथित तौर पर पत्नी का सिर दीवार से टकरा दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले […]
November 26, 2026
पुलिस ने किया गिरफ्तार विस्तार धार जिले के नालछा ब्लॉक के रातीतलाई गांव में तेजाजी महाराज के नाट्य मंचन के दौरान हुए विवाद में घायल 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। कोर्ट में […]
November 25, 2026
कांग्रेस ने किया आंदोलन विस्तार नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी नहीं मिल पाया है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सरदारपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर […]
