रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandauli News:400 मीटर दौड़ में बृजेश ने मारी बाजी – Brijesh Emerged Victorious In The 400-meter Race
चंदौली

Chandauli News:400 मीटर दौड़ में बृजेश ने मारी बाजी – Brijesh Emerged Victorious In The 400-meter Race

November 22, 2026


Brijesh emerged victorious in the 400-meter race.

चकिया के दिरेहूं प्राथमिक विद्यालय में खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते बच्चे। संवाद

-संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

चकिया। संकुल रामपुर भभौरा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दिरेहूं में शनिवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 400 मीटर दौड़ में बृजेश ने बाजी मारी। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में संकुल के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय मुसाहिबपुर के कक्षा पांच के छात्र बृजेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 50 मीटर बालिका दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दिरेहूं की कक्षा पांच की छात्रा खुशबू प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के मुसाहिबपुर, भभौरा, मुजफ्फरपुर, बैरा, दुबेपुर और गरला सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना था। इस दौरान प्रतियोगिता के संचालन में प्रदीप कुमार जैसल, ओमप्रकाश दुबे, राम अवध सिंह, दिलीप कुमार, दिनेश सिंह, विनय गुप्ता और प्रवीण चंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X