Gonda News:लखनऊ ने कानपुर को 3-0 से हराया – Lucknow Defeated Kanpur 3-0

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
November 22, 2026

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
गोंडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। छठे दिन लखनऊ, अयोध्या, बस्ती और वाराणसी मंडल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहले क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल ने एकतरफा मुकाबले में कानपुर मंडल को 3-0 से शिकस्त दी। लखनऊ के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में बस्ती ने आगरा को 3-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में वाराणसी ने मुरादाबाद को 2-0 से पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में अयोध्या और विंध्याचल मंडल की टीमें आमने-सामने रहीं। मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद अयोध्या ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. राकेश श्रीवास्तव और जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने किया। इस दौरान मैच कमिश्नर अयूब शाह, खेल प्रशिक्षक विशाल तिवारी, विनोद जायसवाल, ताइक्वांडो सचिव डॉ. प्रत्यूष राज सहित अन्य मौजूद रहे।
November 28, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में अन्य जनप्रतिनिधि। सम्मानित करते डीएम व कमिश्नर। स्रोत: सोश गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी विकास की दौड़ में पिछड़े माने जाने वाले देवीपाटन मंडल की तस्वीर तेजी से बदली है। गत साढ़े नौ वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने मंडल के विकास के लिए 36 हजार […]
November 28, 2026
गोंडा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मुफ्त टैबलेट पाने के लिए विद्यार्थियों को आवेदन नहीं करना होगा। पात्र छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कॉलेज और विश्वविद्यालय करेंगे। संस्थान शैक्षणिक विवरण सत्यापित कर डीजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, पैरामेडिकल, नर्सिंग और कौशल विकास […]
November 28, 2026
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा लहराते विद्यार्थी। -संवाद गोंडा। हाथों में टैबलेट पहुंचते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे। किसी को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसान होने की उम्मीद है तो किसी को तकनीकी शिक्षा और कॅरिअर में आगे बढ़ने का अवसर दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
