रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:बैंड-बाजे के साथ निकाली भगवान शालिग्राम की बरात – The Wedding Procession Of Lord Shaligram Set Out, Accompanied By A Musical Band
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:बैंड-बाजे के साथ निकाली भगवान शालिग्राम की बरात – The Wedding Procession Of Lord Shaligram Set Out, Accompanied By A Musical Band

November 22, 2026


तिलहर। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर शुक्रवार को पंजाबी कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में तुलसी विवाह धूमधाम से हुआ। बैंड-बाजे के साथ शालिग्राम भगवान की बरात निकाली गई। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते मंदिर पहुंचे। यहां तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाया गया।

पं. अंकित मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शालिग्राम भगवान और तुलसी माता का विवाह कराया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सुहाग की रस्में निभाईं और परिवार की सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की। विवाह के बाद तुलसी माता को उपहार भेंट कर विदाई दी गई।

आयोजन में विवेक अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रवि गुलाटी, मनीषा गुलाटी, अनिल गुलाटी, चेतना सेठी, वंदना अरोड़ा, इंदू द्विवेदी, सोनी खत्री, किरण अरोड़ा, दीपा सचदेवा, सुरेंद्र सिंघल, विजय गुलाटी और दीपक सचदेवा आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद

——————————

तुलसी-शालिग्राम विवाह में थिरक उठे श्रद्धालु

पुवायां। देवउठनी एकादशी पर तुलसी शालिग्राम का विवाह धूमधाम से किया गया। नगर के कसभरा मठिया स्थित मंदिर में माता तुलसी का विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद देवेश शुक्ला की ओर से शालिग्राम की बरात तिराहा बाजार से शुरू होकर देवस्थान मंदिर, चौराहा बाजार होते हुए कसभरा मठिया स्थित मंदिर पर पहुंची। जहां पर शोभित गुप्ता की ओर से बरात का स्वागत किया गया। इसके बाद पंडित शिवलाल की ओर से तुलसी शालिग्राम का विवाह कराया गया। आयोजन में शोभित अग्रवाल, सर्वेश कटियार, सिंपल गुप्ता, विनायक अग्रवाल, अलंकृत शुक्ला, अंकित अग्रवाल, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे। संवाद

——————————————

तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव की तैयारियां तेज

पुवायां। नगर में तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत रोजाना तिराहा बाजार के बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर तक प्रभातफेरी निकाली जा रही है।

आयोजन समिति के सदस्य संदीप गुप्ता ने बताया कि 23 नवंबर को शाम छह बजे भगवान शालिग्राम की बरात नगर के खुटार रोड स्थित श्री बालाजी धाम से तिराहा बाजार के बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचेगी। भंडारे का आयोजन 23 नवंबर को ही रात आठ बजे से किया जाएगा। संवाद

————————————————

रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु

शाहजहांपुर। विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पूजा किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, मथुरा गमन और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि रासलीला जीवात्मा और परमात्मा के प्रेम का प्रतीक है, जबकि रुक्मिणी विवाह भक्ति, समर्पण और अटूट विश्वास का संदेश देता है।

इस दौरान मंजू गुप्ता, रोहित गुप्ता, मोहित, संगीता, हेमू, शाश्वत, स्तुति, प्राप्ति, भाव्या, समृद्धि, आरती सेठ और मीनू गुप्ता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

—

कलशयात्रा के साथ कथा का शुभारंभ

सेहरामऊ दक्षिणी। लखनऊ-पलिया हाईवे स्थित गांव कुतुवापुर के ऐतिहासिक मां जालिपा देवी मंदिर परिसर में श्रीमद् देवी भागवत एवं रामचरितमानस कथा के शुभारंभ से पहले कलशयात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रद्धालुओं ने गांव मियांपुर गौंटिया के पास बहने वाली देवाहुति गर्रा नदी में स्नान और पूजन किया। इसके बाद करीब साढ़े तीन किलोमीटर की यात्रा कर कथा स्थल पर पहुंचे, जहां कलशयात्रा का समापन हुआ।

यज्ञाचार्य विशाल तिवारी ने बताया कि 21 से 28 नवंबर तक कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन सुबह आठ से 11 बजे तक यज्ञ होगा। दोपहर 12 से शाम चार बजे और शाम सात से रात 11 बजे तक वृंदावन से आए कथाव्यास ब्रजबिहारी श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। इस मौके पर यज्ञ आयोजक ध्रुव सिंह, शरद सिंह, सागर वर्मा, अभिराम त्रिवेदी, सोनपाल शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

तिलहर में निकाली गई शालिग्राम बरात। स्रोत: आयोजक

तिलहर में निकाली गई शालिग्राम बरात। स्रोत: आयोजक

तिलहर में निकाली गई शालिग्राम बरात। स्रोत: आयोजक

तिलहर में निकाली गई शालिग्राम बरात। स्रोत: आयोजक

तिलहर में निकाली गई शालिग्राम बरात। स्रोत: आयोजक

तिलहर में निकाली गई शालिग्राम बरात। स्रोत: आयोजक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X