रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जींद

Jind News:वार्ड-15 की गलियां होंगी पक्की, 20.86 लाख रुपये का टेंडर जारी – Streets In Ward 15 To Be Paved; Tender Worth Rs 20.86 Lakh Issued

November 22, 2026


सफीदों। शहर के वार्ड नंबर 15 के लोगों को जल्द ही बदहाल गलियों से राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका ने गलियों के निर्माण के लिए 20 लाख 86 हजार रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत पांचाल के मकान से जींद रोड तक इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईएलपीबी) सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा वार्ड की अन्य गलियों को भी पक्का किया जाएगा।

स्थानीय लोग लंबे समय से गलियों की खस्ता हालत से परेशान थे। जगह-जगह सड़कें टूटी होने और बारिश के दौरान जलभराव व कीचड़ के कारण आवागमन में दिक्कत होती थी। निर्माण कार्य पूरा होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद है।

25 नवंबर तक होंगे आवेदन

नगरपालिका सचिव आशीष कुमार ने बताया कि टेंडर के लिए 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 26 नवंबर को बिड खोली जाएगी। ठेकेदार को कार्य आवंटित होने के बाद 180 दिनों में निर्माण पूरा करना होगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X