Rampur Bushahar News:शावकों संग सड़क पर दिखी मादा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सतर्क – Female Leopard Spotted On The Road With Her Cubs
उर्टू-शरशाह सड़क पर सुबह-शाम सफर करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह,
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की उर्टू-शरशाह सड़क पर दो शावकों के साथ मादा तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसे देखते हुए सुबह और शाम के समय इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की अर्सु बीट के रेंज ऑफिसर विनोद नेगी ने लोगों से अपील की है कि तेंदुए के शावकों को देखकर उनके पास जाने, छूने या उन्हें भगाने का प्रयास न करें। शावकों की मां आसपास ही हो सकती है। ऐसे में उनके नजदीक जाना खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस क्षेत्र में दोबारा तेंदुआ या उसके शावक दिखाई देते हैं तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
