रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में गुरबाणी से भक्तिमय रहा शहर – The City Was Filled With Devotion With Gurbani During The Nagar Kirtan On Prakash Parv
सोनीपत

Sonipat News:प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में गुरबाणी से भक्तिमय रहा शहर – The City Was Filled With Devotion With Gurbani During The Nagar Kirtan On Prakash Parv

November 23, 2026

– पालकी साहिब के समक्ष शीश नवाकर विधायक, पूर्व विधायक, और मेयर ने लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। श्री गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, गीता भवन चौक से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। रविवार सुबह 10:30 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में साध संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान गुरबाणी, शबद कीर्तन और गुरु महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मार्ग में सेक्टर-14, सेक्टर-15, विवेकानंद चौक, मामू-भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, फ्रेंड्स पार्क और सुभाष चौक सहित प्रमुख स्थान शामिल रहे। नगर कीर्तन के दौरान शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधन समितियों और संगत ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं की ओर से प्रसाद के स्टाल लगाए गए और संगत की सेवा की गई। नगर कीर्तन के विभिन्न पड़ावों पर विधायक निखिल मदान, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार और नगर निगम महापौर राजीव जैन ने पहुंचकर श्रद्धा प्रकट की। मेयर राजीव जैन ने पालकी साहिब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर माथा टेका और नगर कीर्तन का स्वागत किया।

विधायक निखिल मदान ने सेक्टर-14 स्थित अपने कार्यालय के सामने नगर कीर्तन का स्वागत किया। उन्होंने पालकी साहिब के समक्ष शीश नवाकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। वहीं, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने सेक्टर-14 कम्युनिटी सेंटर के पास पंच प्यारों का स्वागत किया और पालकी साहिब के दर्शन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

मेयर राजीव जैन ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज को प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव का विरोध करते हुए पूरी मानवता को एक ईश्वर की आराधना और आपसी सद्भाव का मार्ग दिखाया। सिख समाज की सेवा और समर्पण की परंपरा भी गुरु साहिब की शिक्षाओं का ही प्रतीक है। विधायक निखिल मदान ने कहा कि गुरु नानक देव का संदेश ””नाम जपो, किरत करो और वंड छको”” आज भी प्रासंगिक है। यह संदेश ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से मेहनत करने और अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटने की प्रेरणा देता है। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि गुरु साहिब ने अपने जीवन से समानता, सत्य, निस्वार्थ सेवा और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं।

गुरुद्वारा सभा के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा और महासचिव परमजीत सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में चार लंबी यात्राएं कर समाज सुधार, धार्मिक सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश दिया। इस दौरान गुरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह, अरविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, शमशेर सिंह, जसकरण सिंह, जसमीत सिंह, अर्जुन सिंह मनोचा भी मौजूद रहे।

फोटो:  सोनीपत शहर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन के दौरान करतब दिखाते निहंग संख। स्रोत: प्रवक्ता

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X