रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अजमेर:दरगाह में जायरीन की जेब काटने वाला गिरोह बेनकाब, पांच आरोपी गिरफ्तार, छह लाख के 25 मोबाइल बरामद – Ajmer: Five Pickpockets Arrested Near Dargah, 25 Stolen Mobile Phones Worth Rs 6 Lakh Recovered
अजमेर

अजमेर:दरगाह में जायरीन की जेब काटने वाला गिरोह बेनकाब, पांच आरोपी गिरफ्तार, छह लाख के 25 मोबाइल बरामद – Ajmer: Five Pickpockets Arrested Near Dargah, 25 Stolen Mobile Phones Worth Rs 6 Lakh Recovered

November 23, 2026


Ajmer: Five Pickpockets Arrested Near Dargah, 25 Stolen Mobile Phones Worth Rs 6 Lakh Recovered

दरगाह क्षेत्र से पांच शातिर जेबकतरे गिरफ्तार

विस्तार

दरगाह क्षेत्र में जायरीन की जेब काटने वाले एक शातिर गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 25 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त किए गए इन सभी मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनके विरुद्ध चोरी तथा जेब काटने के कई मामले अदालत में लंबित हैं।

दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि भीड़भाड़ के बीच जायरीन की जेब काटने वाले इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने दरगाह परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय होटल संचालकों और अपने मुखबिरों से संपर्क साधा। संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर जब उनसे पूछताछ की गई, तो इस कार्रवाई के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दरगाह शरीफ आए जायरीन के चोरी किए गए 25 मोबाइल बरामद किए।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी को धमकी मामला, उच्च न्यायालय में सुनवाई टली

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दरगाह थाना क्षेत्र के अंदरकोट स्थित अंबा बावड़ी निवासी मोहम्मद सलीम के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आमिर, नई सड़क स्थित ताराशाह नगर निवासी मोहम्मद जाहिद के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद ग्यासुदीन, खादिम मोहल्ला के ढोली चौक निवासी मोहम्मद फरजान के 21 वर्षीय पुत्र फरदीन खान, लाखन कोतरी निवासी मुख्तार शेख के 23 वर्षीय पुत्र शेख फरहान आलम तथा सिलावट मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य बदमाशों और चोरी के मोबाइल फोन बेचने के संबंध में गहनता से जानकारी जुटा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X