Hamirpur (himachal) News:नवोदय विद्यालय डुंगरी में टीजीटी के दो पदों पर होगी भर्ती – Two Tgt Posts To Be Filled At Navodaya Vidyalaya, Dungri
भोरंज/भरेड़ी (हमीरपुर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए टीजीटी के दो पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। इनमें हिंदी और आर्ट्स विषय का एक-एक पद शामिल है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दो दिसंबर को विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34,125 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
टीजीटी हिंदी पद के लिए संबंधित विषय में निर्धारित स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड और सीटीईटी पेपर-दो उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर पर हिंदी विषय कम से कम तीन वर्ष या छह सेमेस्टर पढ़ा होना चाहिए।
वहीं, टीजीटी आर्ट्स पद के लिए ड्राइंग, पेंटिंग, स्कल्पचर, ग्राफिक आर्ट या फाइन आर्ट्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और बीएड में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता, शिक्षण अनुभव, कंप्यूटर ज्ञान और क्षेत्रीय भाषा की जानकारी रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
साक्षात्कार दो दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। अभ्यर्थियों को भरा हुआ आवेदन पत्र, सभी मूल प्रमाणपत्र, स्व-सत्यापित दस्तावेजों की प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9878452094 या ईमेल jnvhmr
