रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:कार्यकर्ताओं ने 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प – The Workers Resolved To Form An Sp Government In 2027
जौनपुर

Jaunpur News:कार्यकर्ताओं ने 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प – The Workers Resolved To Form An Sp Government In 2027

November 23, 2026


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय अल्फस्टीनगंज में समारोहपूर्वक मनाई गई। विचार गोष्ठी में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।

साथ ही 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह केवल राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संघर्ष की विचारधारा थे।

उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। किसान, नौजवान और गरीब उनके राजनीतिक चिंतन के केंद्र में रहे। मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। सैनिकों के सम्मान और शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ घर पहुंचाने की व्यवस्था उनके संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल है।

गोष्ठी को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, प्रांतीय सदस्य दीपचंद राम, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, सुरेश यादव, रुखसार अहमद, पूनम मौर्य, बिस्मिल्लाह वारसी, अरशद कुरैशी, अजय त्रिपाठी, विकास यादव, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. जंगबहादुर यादव, चंद्रशेखर यादव, लाल मोहम्मद राईनी और वीरेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X