रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजनीति:हरिद्वार में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर दिग्गजों के दौरों और आयोजनों से रखा फोकस – Bjp Focuses On Haridwar Ahead Of Uttarakhand Assembly Elections Senior Leaders Visits And Events Continue
देहरादून

राजनीति:हरिद्वार में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर दिग्गजों के दौरों और आयोजनों से रखा फोकस – Bjp Focuses On Haridwar Ahead Of Uttarakhand Assembly Elections Senior Leaders Visits And Events Continue

November 23, 2026


BJP focuses on haridwar ahead of uttarakhand assembly elections senior leaders visits and events continue

भाजपा के लिए हरिद्वार जिला एक चुनौती
ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष के प्रभाव वाले हरिद्वार जिले में जीत की नई कहानी लिखने की कोशिश में जुटी है। वर्ष भर दिग्गजों के दौरे हरिद्वार में होते रहे, इसके अलावा संगठनात्मक कार्यक्रमों के जरिये भी लगातार फोकस बनाए रखा। कैबिनेट बैठक से लेकर अन्य सरकारी आयोजनों से भी संदेश देने की कोशिश की गई है।

भाजपा के लिए हरिद्वार जिला एक चुनौती बना है। पिछले विधानसभा चुनाव में 11 में से केवल तीन सीट भाजपा के खाते में आई थीं, जबकि कांग्रेस के पास छह, बसपा के एक और एक निर्दलीय खाते में गई। जबकि वर्ष 2017 में भाजपा आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। स्थिति सुधारने की कवायद यहां जोरों पर है।बीती जनवरी में अमित शाह एक कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंचे। फिर मार्च में सरकार के चार साल पूरे होने पर जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया।

जून मे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी एक कार्यक्रम में आए। अब भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। वहीं, भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों के जरिये भी लगातार फोकस बनाए रखा है। जबकि बीती अक्तूबर में कैबिनेट की बैठक भी हरिद्वार जिले में आयोजित की गई थी।

एक साथ दो विधायक बने मंत्री

इसी वर्ष धामी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। इसमें हरिद्वार जिले से मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके अलावा हरिद्वार जिले से कई दायित्वधारी भी बनाए गए।

ये भी पढ़ें… उत्तराखंड: चुनावी रण में मैदान जीतने के लिए भाजपा करेगी ‘शक्ति’ का वार, बनाई रणनीति, राजनाथ भी दे गए नौ मंत्र

मेगा प्रोजेक्ट के जरिये भी फोकस

मेगा प्रोजेक्ट के जरिये भी हरिद्वार पर फोकस रहा। हरिद्वार और ऋषिकेश को नमो कॉरिडोर से जोड़ने की योजना का खाका खींचा गया। गंगा एक्सप्रेसवे को भी हरिद्वार से जोड़ा जाना है। हरिद्वार बायपास फेज 2 की भी योजना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X