रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ नंदवानी नगर और मसद मोहल्ला – Nandwani Nagar And Masad Mohalla Became Devotional With Harinam Sankirtan
सोनीपत

Sonipat News:हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ नंदवानी नगर और मसद मोहल्ला – Nandwani Nagar And Masad Mohalla Became Devotional With Harinam Sankirtan

November 23, 2026


– इस्कॉन प्रचार समिति की प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने भजनों पर किया नृत्य, जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। कार्तिक माह के उपलक्ष्य में इस्कॉन प्रचार समिति, सोनीपत की ओर से रविवार को नंदवानी नगर और मसद मोहल्ला में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का गुणगान किया। हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से दोनों कॉलोनियों का वातावरण भक्तिमय हो गया।

प्रभातफेरी का शुभारंभ नंदवानी नगर निवासी बृजनारद दास के आवास पर तुलसी पूजन और दीपदान के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से निकले। प्रभातफेरी मसद मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पहुंची और शिवानी के निवास पर संकीर्तन के साथ संपन्न हुई।

इस दौरान रास्ते में स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संकीर्तन में श्याम सिंह रावत ने मृदंग की थाप पर भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते और नृत्य करते नजर आए। इस अवसर पर रघु कुमार दास, कृष्ण कृपा दास, कृष्ण कुमार गर्ग, भागवत तत्व दास, युग धर्मदास, सुप्रसाद हरिदास, बसंत, जयप्रकाश शर्मा, मनीषा, चंद्रेश, लक्ष्मी, सीमा, वंदना, दिव्या, सुनीता और शिवम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X