Tehri News:लखवाड़ बांध प्रभावितों ने मांगें पूरी न होने जताया आक्रोश – Those Affected By The Lakhwar Dam Project Express Outrage Over Unfulfilled Demands
नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध प्रभावितों का मुआवजे, रोजगार ,दर्ज मुकदमों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर 9 वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। मांगे पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। उन्होंने लिखित आश्वासन न मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
लखवाड़ बांध प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि परियोजना के निर्माण लगी एलएनटी कंपनी और शासन-प्रशासन ग्रामीणों की मांगों की उपेक्षा करने में लगा है। कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज करवाकर उन्हें डराने का काम कर रही है। कंपनी की ओर पूर्व में कई कर्मचारियों को बिना वजह के काम से हटाया गया है जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इस मौके पर सुमित चौहान, रोहित चौहान, सुरेश रावत, अशोक तोमर,प्रदीप पुंडीर, राजेश, सुमित, सतीश तोमर, रमेश, शविम, राजेश आदि मौजूद थे। संवाद
