रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश:कहा- मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाओ, इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है – Kumari Selja Gave The Message To The Workers To Forget Their Differences And Unite In Lohaghat
चंपावत

कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं को संदेश:कहा- मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाओ, इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी है – Kumari Selja Gave The Message To The Workers To Forget Their Differences And Unite In Lohaghat

November 23, 2026


Kumari Selja gave the message to the workers to forget their differences and unite In Lohaghat

कुमारी सैलजा

विस्तार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने लोहाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को पार्टी की जीत को अपना लक्ष्य बनाना होगा। सभी को केवल कांग्रेस के लिए काम करना है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। आपसी मतभेदों को किनारे रखकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना ही सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X