रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:चिकित्सा को व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का माध्यम मानें डॉक्टर – Doctors Should View Medicine Not As A Business, But As A Means Of Serving Humanity
सोनभद्र

Sonebhadra News:चिकित्सा को व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का माध्यम मानें डॉक्टर – Doctors Should View Medicine Not As A Business, But As A Means Of Serving Humanity

November 23, 2026


Doctors should view medicine not as a business, but as a means of serving humanity

राष्ट्रीय मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के जिला कार्यकारिणी के गठन पर उत्साह जताती डॉक्टरों की टीम। – जा

सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) की जिला इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों और चिकित्सा विद्यार्थियों को चिकित्सा सेवा के साथ मानवता, नैतिकता और राष्ट्रसेवा का भाव अपनाने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री डॉ. सच्चिदानंद ने चिकित्सकों को सेवा और समर्पण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आईजेन भट्टाचार्य ने की। इकाई में उन्हें संरक्षक, असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. राहुल सिंह को अध्यक्ष, हर्षित दुबे को सचिव और असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी डॉ. अमित गुप्ता को संगठन मंत्री बनाया गया। राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य चिकित्सा को केवल व्यवसाय तक सीमित न रखकर सेवा का माध्यम बनाना है। इसके साथ ही चिकित्सकों और चिकित्सा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, नैतिकता, मानवीय संवेदना और समाजसेवा की भावना विकसित करना भी संगठन का लक्ष्य है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आईजेन भट्टाचार्य ने चिकित्सा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से राष्ट्रसेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में जिले में चिकित्सा सेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौमित चक्रवर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. सुनील गौड़, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. अभिजीत सहित अन्य मौजूद रहे। सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज के एल-टू भवन में 23 नवंबर को फाइब्रोस्कैन जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें फैटी लिवर, लिवर फाइब्रोसिस और लिवर संबंधी अन्य बीमारियों की जांच आधुनिक फाइब्रोस्कैन तकनीक से की जाएगी। विभागाध्यक्ष मेडिसिन डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि शिविर में दोपहर दो बजे तक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह जांच दर्दरहित है और इसमें किसी तरह का चीरा नहीं लगाया जाता। मोटापा, मधुमेह, फैटी लिवर और लिवर संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज इसका लाभ उठा सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X