मिशन शक्ति :महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक – Siddharthnagar News: Mission Shakti, Raising Awareness Among Women Regarding Safety
डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को भवानीगंज पुलिस ने ग्राम भिटौरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया गया।
इसके अलावा एंटी रोमियो अभियान, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
इसमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 व 102 और अग्निशमन सेवा 101 की जानकारी दी गई।
